dainikmadhurdarpan.in

भारत सरकार मै रजिस्टर्ड न्यूज़ पोर्टल

दशहरा मिलन में सोंधिया राजपूत समाज ने भरी हुंकार, एकता–शिक्षा और नशामुक्ति का लिया संकल्प।

🎁दशहरा मिलन में सोंधिया राजपूत समाज ने भरी हुंकार, एकता–शिक्षा और नशामुक्ति का लिया संकल्प।

🥇मैनाखेड़ी में महासभा का भव्य आयोजन, राष्ट्रीय पदाधिकारियों से लेकर समाजजनों तक जुटे सैकड़ों लोग।

मैनाखेड़ी, जीरापुर (राजगढ़) आकाश शर्मा संवाददाता। अखिल भारतीय सोंधिया राजपूत महासभा ब्लॉक जीरापुर एवं ग्राम समिति मैनाखेड़ी के संयुक्त तत्वावधान में दशहरा मिलन समारोह हर्षोल्लास और उत्साह के साथ सम्पन्न हुआ। समारोह में समाज की एकजुटता, शिक्षा के प्रसार, नशामुक्ति और बेटी बचाओ–बेटी पढ़ाओ का संदेश प्रमुखता से गूंजा।

कार्यक्रम का शुभारंभ ग्राम के प्राचीन महादेव मंदिर में भगवान भोलेनाथ एवं समाज के आराध्य भगवान श्रीराम की पूजा-अर्चना के साथ हुआ। समारोह में राष्ट्रीय, प्रदेश, जिला एवं ब्लॉक स्तर के पदाधिकारियों सहित सैकड़ों समाजजन शामिल हुए।

समाज की एकता और उत्थान पर हुआ मंथन।

समारोह में मार्गदर्शन मंडल के हरिसिंह चौहान (धामंदा), राष्ट्रीय संगठन मंत्री लक्ष्मीनारायण चौहान, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य एवं पूर्व सांसद नारायणसिंह पंवार (आमला), राष्ट्रीय महामंत्री बीरमसिंह चौहान, प्रदेश महासचिव संजयसिंह पंवार, प्यारेलाल चौहान, प्रदेश उपाध्यक्ष कमलसिंह पंवार, महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकला चौहान, प्रदेश संगठन मंत्री रीना सिंह चौहान एवं प्रदेश महिला कोषाध्यक्ष पुष्पा पंवार सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।

वक्ताओं ने समाज की प्रगति के लिए आपसी भाईचारे, संगठन की मजबूती और शिक्षा को प्राथमिकता देने पर जोर दिया। साथ ही युवाओं को नशे से दूर रखने, सामाजिक कुरीतियों को समाप्त करने तथा बेटियों को बेहतर शिक्षा और समान अवसर देने का आह्वान किया।

अतिथियों का आत्मीय स्वागत, राम भजन ने बांधा समां

ग्राम समिति की ओर से सरपंच कालुसिंह चौहान, बापूलाल पटेल, पूर्व सरपंच मोहनलाल, रामलाल, गिरवरसिंह चौहान एवं कु. शिवानी चौहान ने अतिथियों का तिलक लगाकर, माला एवं दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया। इसके बाद रघुवीरसिंह सोलंकी ने सुमधुर राम भजन की प्रस्तुति देकर वातावरण को भक्तिमय बना दिया।

ब्लॉक इकाई से अध्यक्ष गंगाराम परमार, महासचिव बीरमसिंह पंवार, युवा अध्यक्ष नारायणसिंह तोमर, महासचिव कुमेरसिंह परिहार, उपाध्यक्ष रघुवीरसिंह सोलंकी सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। जिला स्तर से जिला अध्यक्ष नारायणसिंह सालरियाखेड़ी, जिला उपाध्यक्ष विष्णुसिंह पंवार, मदनसिंह परिहार, मांगीलाल चौहान एवं युवा जिलाध्यक्ष ईश्वरसिंह तोमर सहित अनेक समाजजनों ने सहभागिता की।

कार्यक्रम का संचालन ईश्वरसिंह परमार ने किया तथा आभार नारायणसिंह तोमर ने व्यक्त किया।

error: Content is protected !!