📣 आकांक्षी जिलों में लगेंगे कैरियर काउंसलिंग, कौशल एवं रोजगार मेला..
📣🎙️ दैनिक मधुरदर्पण समाचार द्वारा
🖕✍️🤳 आकाश शर्मा संपादक
राजगढ 07 फरवरी, 2024प्रदेश के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कौशल विकास एवं रोजगार गौतम टेटवाल ने बताया है कि प्रदेश के आकांक्षी जिलों की शासकीय आई.टी.आई. में एक सप्ताह के केरियर काउंसलिंग, कौशल एवं रोजगार मेले लगाए जायेंगे। जिसमें सॉफ्ट स्किल ट्रेनिंग भी हितग्राहियों को दी जायेगी। इसके लिए आंकाक्षी जिलों बड़वानी, छतरपुर, दमोह, गुना, खण्डवा, सिंगरौली और विदिशा को 7-7 लाख रूपये एवं राजगढ़ को 12 लाख रूपये आवंटित किये गये है।
मुख्य कार्यपालन अधिकारी मध्यप्रदेश राज्य कौशल विकास एवं रोजगार निर्माण बोर्ड श्री सोमेश मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया है कि केरियर काउंसलिंग पूरे सप्ताह होगी। महिला विशेष रोजगार मेला एक दिन और मेगा रोजगार मेला एक या दो दिवसीय लगाये जाएगे।
More Stories
माचलपुर में विकास की बड़ी सौगात: 81 लाख से बदलेगा शमशान का स्वरूप, नगर परिषद ने जारी किया ई-टेंडर”
विधायक पुत्र ने कहा – मेरे उपर लगाए आरोप पूरी तरह झूठे और निराधार..आरोपों की हो जांच।
डॉक्टरों की कमी पर भड़का जनाक्रोश, 21 मार्च को माचलपुर बंद — केमिस्ट एसोसिएशन भी समर्थन में.