dainikmadhurdarpan.in

भारत सरकार मै रजिस्टर्ड न्यूज़ पोर्टल

बालाजी के दरबार में गूंजे जयकारे, महाआरती में उमड़ी श्रद्धा की लहर! सात दिवसीय संगीतमय सप्ताह जी का भक्तिमय समापन।

📱बालाजी के दरबार में गूंजे जयकारे, महाआरती में उमड़ी श्रद्धा की लहर! सात दिवसीय संगीतमय सप्ताह जी का भक्तिमय समापन।

📱महाआरती के बाद श्रद्धालुओं ने ग्रहण की प्रसादी।

माचलपुर (आकाश शर्मा संवाददाता)। नगर के पुराना बस स्टैंड स्थित प्रसिद्ध पिपली वाले बालाजी मंदिर में सात दिवसीय संगीतमय सप्ताह जी का गुरुवार को धार्मिक उल्लास और भक्तिमय वातावरण के बीच समापन हुआ। सप्ताहभर चले आयोजन में भजन-कीर्तन एवं धार्मिक कार्यक्रमों ने मंदिर परिसर को भक्ति के रंग में रंगे रखा। प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचे और बालाजी महाराज के दर्शन कर धर्मलाभ लिया।समापन दिवस पर विशेष धार्मिक आयोजन के बाद विधि-विधान से महाआरती संपन्न हुई। आरती शुरू होते ही मंदिर परिसर बालाजी महाराज के जयकारों से गूंज उठा। श्रद्धालु भक्ति में लीन नजर आए और बालाजी महाराज के दर्शन कर सुख-समृद्धि, खुशहाली एवं क्षेत्र की उन्नति की कामना की।
महाआरती के बाद मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के लिए प्रसादी वितरण किया गया। प्रसादी ग्रहण करने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं धर्मप्रेमी पहुंचे। पूरे आयोजन के दौरान मंदिर परिसर में धार्मिक आस्था और उत्साह का वातावरण बना रहा।
एक दिन पहले विधायक दांगी भी पहुंचे बालाजी दरबार।

सप्ताह जी के एक दिन पूर्व खिलचीपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक हजारीलाल दांगी व उनके बड़े सुपुत्र बापूलाल दांगी, सरपंच काछीखेड़ी के भी पिपली वाले बालाजी मंदिर पहुंचे थे। उन्होंने भगवान बालाजी के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान मौजूद श्रद्धालुओं एवं धर्मप्रेमियों ने भी धार्मिक आयोजन में सहभागिता की।
सात दिनों तक चले इस धार्मिक आयोजन में प्रतिदिन भजन-कीर्तन से मंदिर परिसर भक्तिमय बना रहा। समापन अवसर पर आयोजकों ने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग करने वाले सभी श्रद्धालुओं, धर्मप्रेमियों एवं सहयोगकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।

error: Content is protected !!